{"_id":"6835ed3ded75337a8c08310d","slug":"education-news-b-ed-entrance-examination-will-be-held-at-52-centers-in-the-division-on-june-1-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Education News: मंडल में एक जून को 52 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, जानें क्या है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Education News: मंडल में एक जून को 52 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, जानें क्या है तैयारी
Tue, 27 May 2025 10:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 May 2025 10:20 PM IST
सार
बीएड प्रवेश परीक्षा में 24 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा में दो पालियों में एग्जाम होगा।
विज्ञापन
परीक्षा (प्रतीकात्मक)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एक जून को दो पालियों में प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा में मेरठ मंडल के छह जिलों में 24 हजार 48 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। मंडल में इसके लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक छात्र उक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। झांसी विवि द्वारा कराई जा रही इस परीक्षा के लिए केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। बागपत-हापुड़ में तीन-तीन, बुलंदशहर में पांच, मेरठ में दस, गाजियाबाद में 18 और गौतमबुद्धनगर में 13 केंद्रों पर पेपर होगा। पहली पाली में सामान्य ज्ञान एवं भाषा जबकि दूसरी में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता के सवाल आएंगे। परीक्षा में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीए पंचम सेमेस्टर का परिणाम जारी
विवि ने बीबीए-बीसीए पंचम सेमेस्टर में विभिन्न कॉलेजों का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विवि वेबसाइट से अपने परिणाम देख सकते हैं।
मनोविज्ञान की आरडीसी 30 को
विवि में मनोविज्ञान की आरडीसी 30 मई को दस बजे से मनोविज्ञान विभाग में होगी। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विवि ने बीबीए-बीसीए पंचम सेमेस्टर में विभिन्न कॉलेजों का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विवि वेबसाइट से अपने परिणाम देख सकते हैं।
मनोविज्ञान की आरडीसी 30 को
विवि में मनोविज्ञान की आरडीसी 30 मई को दस बजे से मनोविज्ञान विभाग में होगी। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।