फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Education Minister Gulab Devi reached Meerut and said corruption will not be allowed

UP: मेरठ पहुंचीं शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बोलीं- मदरसे हो या स्कूल, नहीं होने दिया जाएगा भ्रष्टाचार

Fri, 02 Sep 2022 03:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Sep 2022 03:00 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि चाहे मदरसे हो या स्कूल सभी जगह से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
Education Minister Gulab Devi reached Meerut and said corruption will not be allowed
मंत्री गुलाब देवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार को मेरठ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि जहां भी छात्रवृत्ति को लेकर घोटाले हो रहे हैं, चाहे वह मदरसे हो या स्कूल सभी जगह से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। निजी स्कूल की तरह सरकारी सकूलों में भी पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। स्कूलों में किताबों की कमी पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी और सभी स्कूलों तक किताबें भिजवाई जाएंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से और मजबूत होगी पार्टी
भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र संगठन के व्यक्ति है, उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। कहा कि भाजपा किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता राहुल देव आदि ने उनसे सर्किट हाउस में मुलाकात की। यहां उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

यह भी पढ़ें: UP: ऐसी वारदात, जिसने हर किसी को डरा दिया, खास रिश्तेदार ने मां-बेटे को चंद मिनटों में उतारा था मौत, उगला सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed