Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Educating girl students about menstrual hygiene

Meerut News: छात्राओं को मासिक धर्म में स्वच्छता के लिए जागरूक किया

Fri, 13 Feb 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Educating girl students about menstrual hygiene
- सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय की ओर किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय ने महिला स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों ने छात्र-छात्राओं में जागरूकता, एकता और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता पैदा की। छात्राओं को मासिक धर्म में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
शिक्षा विभाग और जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल के सहयोग से मासिक धर्म में स्वच्छता पर हुए कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. रागिनी श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने मासिक धर्म पर खुली चर्चा, स्वच्छता के महत्व और परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के उपयोग पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा सिंह ने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों को तोड़ने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. ममता भारद्वाज (देव संस्कृति विश्वविद्यालय) ने मासिक धर्म के जैविक पहलुओं, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आम मिथकों को वैज्ञानिक तथ्यों से दूर किया। कार्यक्रम में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित आदतें अपनाने, नैपकिन वेंडिंग मशीन सहित अन्य साधनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 11 फरवरी को जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में यूनिटी स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा शर्मा और प्रो. एससी तिवारी (पॉलिटेक्निक प्राचार्य) रहे। अधिष्ठाता लेफ्टिनेंट प्रो. संदीप कुमार ने खेलों के माध्यम से समग्र विकास पर प्रकाश डाला। प्रो. इंदिरा सिंह ने खेल भावना की शपथ दिलाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, तीन टांग दौड़ और 400 मीटर रिले रेस में शिक्षक, स्टाफ और छात्रों ने उत्साह दिखाया। शिक्षण स्टाफ ने रस्साकशी में गैर-शिक्षण स्टाफ को हराया जबकि छात्र श्रेणी में बीपीएड प्रथम वर्ष विजयी रहा। संचालन डॉ. अतुल कुमार तिवारी ने किया। समापन पर प्रो. डॉ. अनोज राज ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed