फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eco Car Returning from Wedding Catches Fire After Collision in Meerut, Bride and Groom Injured

Meerut: शादी से लौट रही ईको कार में टक्कर के बाद लगी आग, दूल्हा-दुल्हन गंभीर घायल

Sat, 21 Feb 2026 11:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 21 Feb 2026 11:36 AM IST
सार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में शादी से लौट रही ईको कार में दूसरी कार से टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग घायल हुए, गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया।

विज्ञापन
Eco Car Returning from Wedding Catches Fire After Collision in Meerut, Bride and Groom Injured
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव के पास शुक्रवार रात दो ईको कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शादी समारोह से लौट रही एक कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


शादी से लौट रही थी दूल्हा-दुल्हन की कार
बताया गया कि एक ईको कार हस्तिनापुर क्षेत्र के रह्मापुर गांव से शादी समारोह से लौट रही थी। कार में राहुल पुत्र ज्ञानी सिंह, उनकी पत्नी पूजा, दूल्हा रवि पुत्र रोहतास निवासी हापुड़, उनकी पत्नी और दुल्हन पायल, शशि पत्नी हरस्वरूप, सीमा, चालक मनीष और चार बच्चे सवार थे।

विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन और चालक गंभीर घायल
हादसे में दूल्हा रवि और दुल्हन पायल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। कार चालक मनीष को भी गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।

दूसरी कार के चालक को भी आई चोट
दूसरी ईको कार किठौर से राधना जा रही थी, जिसे मुजाहिद पुत्र मेजर निवासी राधना चला रहा था। उसे भी सामान्य चोटें आई हैं। हादसे के बाद शादी से लौट रही ईको कार में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed