फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eclipse on the education of council schools as soon as the session starts

बच्चों की पढ़ाई पर कोरोना ने एक बार फिर लगाया ग्रहण

Tue, 06 Apr 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Eclipse on the education of council schools as soon as the session starts
सत्र शुरू होते ही परिषदीय स्कूलों की शिक्षा पर लगा ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। सत्र शुरू होते ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की शिक्षा पर ग्रहण लग गया है। अभिभावक चिंतित है कि कहीं पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी सत्र कोरोना के चलते खत्म न हो जाए।
एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू हुआ था। सत्र शुरू होने के अगले ही दिन कोरोना संक्रमण के बढ़ने से चार अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने के आदेश आ गए। स्कूल अभी खुले भी नहीं थे कि इन्हें 11 अप्रैल तक बंद करने के आदेश आ गए। अब कोरोना संक्रमण इतना बढ़ गया है फिलहाल स्कूल खुलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अभिभावक चिंतित है कि कहीं पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई खत्म न हो जाए। दरअसल परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पास मोबाइल भी नहीं होते जिससे वह भी कॉन्वेंट स्कूलों की तरह ऑनलाइन पढ़ाई कर सके। वहीं प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षकों को नियमित रूप से सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल आना होगा।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की तैयारी
एक और जहां सरकारी विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर निजी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं से सुचारू रूप से चलाए जाने की तैयारी चल रही है जिससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएसए ज्ञानचंद का कहना है कि शासन से मिले निर्देशानुसार विकास खंड क्षेत्र के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद है। शासन के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed