फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eastern Peripheral Express they Are Not Less Than Overseas, Know specialty

विदेशों जैसा है ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, एक नजर में जानिए खासियत

Sun, 27 May 2018 06:38 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Sun, 27 May 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Eastern Peripheral Express they Are Not Less Than Overseas, Know specialty
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कुछ ही देर में बागपत में करेंगे। अब कई राज्यों के वाहनों को दिल्ली में एंट्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। जाहिर है दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम होगा। बड़ी आबादी की आवाजाही भी दिल्ली में नहीं होगी। खेकड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज, मिनी टोल प्लाजा, सोनीपत में टोल प्लाजा समेत कई जगहों पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन


कई खास बातें, इसे देश का सबसे अलग एक्सप्रेस-वे साबित करती हैं। निर्माण में 4617.87 करोड़ रुपये खर्च हुए। कुल 9375 वर्करों ने इस पर कार्य किया। एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीड वाहन चलाने पर ऑटो चालान कटेगा। वाहन चालक जैसे ही एक्सप्रेस-वे से एग्जिट करेगा, तभी चालान का शुल्क अदा करना होगा। अकेले बागपत की बात करें तो 2221 किसानों की जमीन का अधिग्रहण इसके निर्माण में किया गया। 27 मई को पीएम नरेंद्र मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेस-वे से जिले के विकास को भी नए पंख लग सकते हैं। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे के खास तथ्य
लंबाई        135 किमी
बड़े पुल        04
छोटे पुल        46
रेल ब्रिज        08
इंटरचेंज        07
फ्लाईओवर        03
पैदल अंडरपास                   151
वाहन अंडरपास                   70
भूमिगत पुलिया                   114
मुख्य टोल प्लाजा    02

दिल्ली के जाम से छुटकारा, आसान होगा सफर

Eastern Peripheral Express they Are Not Less Than Overseas, Know specialty
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बनाए गए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पूरी तरह एक्सिस कंट्रोल रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली में एंट्री करने की जरूरत नहीं रहेगी। वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के साथ मिलकर यह दिल्ली के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा। दिल्ली मेें प्रदूषण के अलावा आसपास के राज्यों के वाहनों का बोझ कम होगा।

बागपत से ऐसे गुजरता है एक्सप्रेस-वे
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवीकलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। मवीकलां में इंटरचेंज बनाया गया है, जिससे बागपत ही नहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और गाजियाबाद के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा। गढ़-सोनीपत हाइवे पर वाहनों का बोझ एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने के बाद कम होगा।

ड्रिप सिंचाई वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए खास सुविधाओं का इंतजाम रहेगा।  135 किमी के टुकड़े में आठ जगह हाइवे नेस्ट होंगे, जिनमें जलपान और खानपान की सुविधाएं मिलेगी। सोलर पावर और ड्रिप सिंचाई की वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा।  ओवरलोड वाहन एक्सप्रेस-वे नहीं चल सकेंगे, ऐसे वाहनों को एग्जिग गेट से बाहर कर दिया जाएगा। आठ सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे की बगल में पेट्रोल पंप, मोटल्स, रेस्ट एरिया, वॉश रूम, रेस्टोरेंट, दुकानें और रिपेयर सर्विस रहेगी।

एक्सप्रेस-वे पर सात जगह मिलेंगे कट

Eastern Peripheral Express they Are Not Less Than Overseas, Know specialty
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां में
- दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई में
- दिल्ली-हापुड़ मार्ग पर डासना में
- गाजियाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर बील अकबरपुर में
- कसाना-बुलंदशहर मार्ग पर सिरसा गांव के निकट
- अटाली-चेनसा मार्ग पर मौजपुर में
- दिल्ली-आगरा मार्ग पर पलवल में

टोल प्लाजा और डिजीटल आर्ट गैलरी
एक्सप्रेस-वे पर सोनीपत के सेवली गांव में 170 फीट ऊंचा टोल प्लाजा बनाया गया है। इसमें डिजीटल आर्ट गैलरी होगी, जो एक्सप्रेस-वे की तस्वीरें और जरूरी सूचनाएं दिखाएंगी। देश में यह अपनी तरह का पहला टोल प्लाजा है।

2,60,296 लाख पेड़-पौंधो से हरियाली
ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर 2,60,296 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इनमें 187510 बड़े और 72,786 मध्यम साइज के पेड़ होंगे।

ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिस्टम
एक्सप्रेस-वे पर वीएमएस, सीसीटीवी, वीआईडीएस, वार्निंग डिवाइस, ओवर स्पीड चेकिंग सिस्टम, वेट इन मोशन के अलावा फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क की सुविधा होगी। कंट्रोल रूम में सूचना उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक

Eastern Peripheral Express they Are Not Less Than Overseas, Know specialty
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेस-वे पर देश के 32 स्मारकों की प्रतिकृति हैं। अशोक स्तंभ, कोणार्क मंदिर, जलियावाला बाग, अशोक चक्र, गेटवे ऑफ इडिया, कुतुबमीनार, चार मीनार, लाल किला, कीर्ति स्तंभ, इंडिया गेट, हवा महल और गुजरात कार्विंग की प्रतिकृति स्थापित की गई है।

रोशनी से जगमगा उठा एक्सप्रेस वे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात अद्भुत नजारा दिखा। एनएचएआई ने लाइटिंग शो किया। एक्सप्रेस-वे जगमगा उठा। दूधिया रोशनी में फव्वारे आकर्षण का केंद्र बन गए। जगमगाहट देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। एक्सप्रेस-वे पर सेल्फी और फेसबुक पर लाइव करने की होड़ मची रही।  सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लाइटिंग शो रखा गया था। कुंडली से लेकर पलवल तक एक साथ पहली बार एक्सप्रेस-वे पर सौर उर्जा से संचालित लाइटें जली तो एक्सप्रेस-वे जगमगा उठा। एनएचएआई के सीजीएम बीएस सिंगला ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर 40 फव्वारे लगाए गए हैं। सात इंटरचेंज के अलावा मेजर ब्रिज और टोल प्लाजा पर यह फव्वारे लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा से प्रकाश की व्यवस्था की गई है। एनएचएआई ने शुक्रवार रात लाइटिंग शो किया तो इसे देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बागपत के मवीकलां इंटरचेंज के जरिए युवा वाहन लेकर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। फव्वारों के साथ फोटो खिंचाए और अद्भुत नजारों का आनंद किया। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर सफर का आनंद भी लिया। बड़ौत के संदीप कुमार ने कहा कि यहां के नजारें शानदार रहे। अमीनगर सराय के सहदेव का कहना था कि यह बेहद अच्छा अनुभव रहा। उधर,  दिल्ली के कपड़ा व्यापारी का परिवार एक्सप्रेस-वे पर अपने 14 साल के बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचा। दिल्ली के रोहिणी निवासी व्यापारी देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उसके बेटे  हितेंद्र का 14वां जन्मदिन था। बेटे ने एक्सप्रेस-वे पर जन्मदिन मनाने का सुझाव रखा। लाइटिंग शो की जानकारी मिली तो वह खुशी से झूम उठे। पूरा परिवार कार में सवार होकर बागपत में यमुना पुल पर फव्वारों के पास पहुंचा। यहां केक काटा गया। परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। कैप्टन जसवीर, सरोज मलिक, रेणू डागर, कविता डागर, शामिया मान शामिल हुए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed