फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eastern Dedicated Freight Corridor: Three stations ready, goods trains will run from December

Eastern Dedicated Freight Corridor: तीन स्टेशन तैयार, दिसंबर से दौड़ेगी मालगाड़ियां

Wed, 13 Jul 2022 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Jul 2022 06:07 PM IST
सार

मेरठ में सभी चार स्टेशनों पर ट्रैक तैयार है। मालगाड़ियां इस रूट पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मुंबई, बंगाल से होते हुए मेरठ, लुधियाना तक का सफर पूरा करेंगी।

विज्ञापन
Eastern Dedicated Freight Corridor: Three stations ready, goods trains will run from December
Eastern Dedicated Freight Corridor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए जिले में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के स्टेशन तैयार हो चुके हैं। न्यू मेरठ कैंट, परतापुर, दौराला, सकौती में स्टेशन की बिल्डिंग बन गई हैं। निर्माण कंपनी बिल्डिंग हस्तांतरित भी कर दी है।

विज्ञापन


खुर्जा से सहारनपुर जिले के पिलखनी तक 222 किलोमीटर की दूरी में दिसंबर-2022 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गुलावठी से दौराला के बीच 68 किमी में से 58 किमी में ट्रैक बन चुका है।
विज्ञापन


मेरठ में सभी चार स्टेशनों पर ट्रैक तैयार है। मालगाड़ियां इस रूट पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मुंबई, बंगाल से होते हुए मेरठ, लुधियाना तक का सफर पूरा करेंगी। दिसंबर से ट्रैक पर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। खुर्जा से लेकर पिलखनी तक एकल लाइन पर मालगाड़ी दौड़ेगी। वहीं, पिलखनी से आगे लुधियाना तक धीमी गति से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yaqub news: पांच करोड़ की आलीशान कोठी के अंदर का नजारा देख चौंके अफसर, कुर्की की कार्रवाई जारी

मेरठ में एक स्टेशन पर ठहराव
मेरठ में न्यू मेरठ कैंट स्टेशन पर मालगाड़ियों के ठहराव के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की थी। इस पर सहमति बन चुकी है। माना जा रहा है कि इस स्टेशन पर ठहराव की फाइनल अनुमति जल्द आ जाएगी। शेष तीन स्टेशनों पर अभी मालगाड़ियां नहीं रुकेंगी।

दादरी में जुड़ेेंगे ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
नोएडा स्थित दादरी में ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। दादरी में मुंबई से आने वाला वेस्टर्न और कोलकाता से लुधियाना तक जाने वाला ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जुड़ जाएगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

दादरी में ही लॉजिस्टिक हब बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दादरी में चमरावली बोडाकी की 12 हेक्टेयर, चिटेहरा की 43 हेक्टेयर, कटेहरा की चार हेक्टेयर, पल्ला की 23 हेक्टेयर जमीन शामिल है।

एक नजर में प्रोजेक्ट
खुर्जा से पिलखनी तक लंबाई    222 किमी
बड़े ब्रिज            81
छोटे ब्रिज            622
कुल स्टेशन            21
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed