{"_id":"6a8edbf2b5fdb3407a0215f9","slug":"earthwork-for-the-construction-of-the-approach-road-to-the-middle-ganga-canal-has-been-accelerated-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113272-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मध्य गंग नहर के संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मध्य गंग नहर के संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य तेज
विज्ञापन
मध्य गंग नहर पुल की एप्रोच रोड पर पैमाइश व निशानदेही के बाद मिट्टी डालने का कार्य शुरु। (मवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर पुल पर मंगलवार को पैमाइश और निशानदेही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संपर्क मार्ग के निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। पुल के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मिट्टी डालकर संपर्क मार्ग को ऊंचा करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
पीडब्लूडी द्वारा हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर के पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण इस प्रकार किया गया था कि उससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी। जिसे देख जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ठीक से संपर्क मार्ग का निर्माण करने के आदेश दिए थे। लेकिन डीएम के आदेशों को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया था।
तीन दिन पहले हस्तिनापुर में स्कूल के निरीक्षण के लिए जाते समय संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं होते देख उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी और तुरंत पैमाइश कराकर संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू करने के कड़े आदेश दिए। इसके बाद मंगलवार को तहसील और पीडब्ल्यूडी की टीम ने मौके पर जाकर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए पैमाइश व निशानदेही कराकर मिट्टी आदि डालने का कार्य शुरू करा दिया। दूसरी ओर, पुल के समीप विकसित की जा रही कॉलोनी को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने इस निर्माणाधीन कॉलोनी की वैधता और नक्शे आदि की गहन जांच के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र भेजने की बात कही है, संपर्क मार्ग के बनने से क्षेत्रवासियों को जल्द ही सुचारू यातायात की सुविधा मिलेगी।