फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Earth Day Week: Planting trees by making farmers aware

पृथ्वी दिवस सप्ताह : किसानों को जागरुक कर पौधरोपण किया

Thu, 16 Apr 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Earth Day Week: Planting trees by making farmers aware
दौराला - दौराला कस्बे में पौधा रोपण करते किसान, विद्यार्थी। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के अंतर्गत चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के तत्वावधान में दौराला कस्बे में पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद व विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया।

विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मिट्टी और पर्यावरण का संरक्षण ही कृषि की स्थिरता का आधार है। उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, पोषण प्रबंधन, जैविक उत्पादों जैसे उत्तम प्रणाम, उत्तम सुपरराइजा के प्रयोग पर जोर दिया। किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी। साथ ही चंबल उत्तम कृषक मित्र एप के माध्यम से विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उत्तम रिसर्च कॉर्डिनेटर रवि कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौध रोपण कराया और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी दिलाया। सभी ने पौधरोपण की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed