फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Earn more profit at low cost through mushroom cultivation: Vice Chancellor

मशरूम की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा उठाएं :कुलपति

Mon, 08 Dec 2025 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Earn more profit at low cost through mushroom cultivation: Vice Chancellor
मोदीपुरम- कृ​षि विवि में 21 दिवसीय प्र​शिक्षण में मौजूद सेना के जवान।
कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण का आयोजन
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में सोमवार को उद्यमिता विकास पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण खाद एवं औषधि मशरूम उत्पादन तकनीकी पर सेना के जवानों के लिए आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्घाटन कुलपति डॉ. केके सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि मशरूम उत्पादन एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मशरूम स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। बाजार में विभिन्न प्रकार की मशरूम आ रही है, जिनकी बड़े पैमाने पर मांग है। कहा कि मशरूम की मार्केटिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुलसचिव प्रो. रामजी सिंह ने कहा कि मशरूम को आसानी से झोपड़ी या कम लागत से कमरों में उगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब ऐसी मशरूम को पैदा किया जा रहा है, जिसमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है। डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि इस उद्यमिता विकास पर आयोजित प्रशिक्षण में सेना के 45 जवान प्रतिभाग कर रहें हैं। उन्हें मशरूम की विभिन्न तकनीकों का प्रयोगात्मक रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह भविष्य में एक अच्छे मशरूम उत्पादक साबित हो सके। कार्यक्रम में डॉ. विवेक धामा, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. प्रशांत मिश्रा, प्रो. रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed