Meerut: पहले शांति खरीदी जाती थी अब स्थापित की जाती है-मनोज सिन्हा
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि धारा 370 के खत्म होने के बाद आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। जम्मू कश्मीर घर-घर तिरंगा अभियान में पहले नंबर पर रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित हुए दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आतंकवाद, विकास, रोजगार पर बोलते हुए कहा कि अब जम्मू कश्मीर निखर रहा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 के खत्म होने के बाद आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। पूरे इकोसिस्टम पर प्रहार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक बड़ा परिवर्तन आया है। एक जमाना था भारत सरकार के विमान में शांति के लिए आतंकवादियों को लाया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहले शांति खरीदी जाती थी और अब शांति स्थापित की जाती है। अब कश्मीर में किसी निर्दोष की हत्या नही होती है। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद का खात्मा होने जा रहा है। 96.68 प्रतिशत तक घटनाओं में कमी आयी है। पिछले सात महीने में 147 आतंकवादी मार गिराए है। इसमें 42 विदेशी आतंकवादी थे।
उन्होंने कहा कि देश दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हमने उसे पीछे किया जिस देश के हम सदियों तक गुलाम रहे। पांच अगस्त 2019 जम्मू कश्मीर को बदलने की तारीख थी। जम्मू कश्मीर में एक ऐसी व्यवस्था थी जो अस्थाई रूप से लागू हुई । और कहा गया कि घिसते-घिसते घिस जाएगी। लेकिन 2019 में जाकर खत्म हुई। देश की स्वाधीनता में पहला बिगुल मंगल पांडे ने फूंका था। ऐसा ही कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उठाया था। जम्मू कश्मीर आत्मविश्वास से भरा हुआ है। सभी सामाजिक न्याय का इंतज़ार कर रहे है। सभी को बेहतर जीवन दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Baghpat Visit: योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से किया संवाद, हेल्थ ATM का किया उदघाटन
जम्मू कश्मीर घर-घर तिरंगा अभियान में पहले नंबर पर रहा। त्राल और पुलवामा में युवा भारत माता की जय के जयकारे लगा रहे थे। वहां भूमि कानून बदले गए है। 890 से अधिक कानून जम्मू कश्मीर में लागू है, जो पहले लागू नही होते थे। खेती में परिवर्तन हो रहा है।
कृषि में जम्मू कश्मीर के किसानों की आय दोगुनी से अधिक हो गयी है। उत्तर प्रदेश के किसानों की मासिक आय 8601 रुपये है। जम्मू कश्मीर के किसानों की मासिक आय 18101 रुपये हो गई है।
देश के सभी राष्ट्रीय औसत के आंकड़ों में जम्मू कश्मीर आगे है। जम्मू कश्मीर में 20 हज़ार करोड़ का निवेश होने वाला है। वहीं, दुबई की कई बड़ी कम्पनियां श्रीनगर में पांच लाख वर्ग मीटर में मॉल बनाने जा रही है।
कार्यक्रम से ही उपराज्यपाल ने तीन फाइल की स्वीकृत
मनोज सिन्हा ने कहा कि पहले श्रीनगर से फाइलों को कश्मीर लाया जाता था। ऐसा वर्ष में दो बार होता था। उन्होंने बताया कि जब में वहां पहुंचा तो तब भी ट्रकों में फाइलों को लाया गया। वहां अधिकारी आते थे कमरे बुक होते थे। लेकिन अब ई-ऑफिस चलता है। मैंने कार्यक्रम से अभी तीन फ़ाइल मोबाइल से स्वीकृत कर दी। इस नई व्यवस्था से हमारे 400 करोड़ रुपये की बचत हुई।
मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए शहर में अक्सर बाइक पर चलने वाले राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पुलिस ने रविवार को सर्किट हाउस के गेट पर रोक लिया। वह स्कूटी पर सवार थे। पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं सके। इस पर वाजपेयी भड़क गए।
उन्होंने कहा मैंने फकीरी छोड़ दी तो जान बचाना भारी पड़ जाएगा। यह मेरठ है, रावण की ससुराल। यहां से अच्छे-अच्छे उलटकर चले गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। बाद में एक पुलिस अधिकारी उन्हें मनाते नजर आए।