फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw was not removed, indecency with daughters

Meerut News: ई-रिक्शा तो नहीं हटाई, बेटियों से की अभद्रता

Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw was not removed, indecency with daughters
ई-रिक्शा तो नहीं हटाई, बेटियों से की अभद्रता
विज्ञापन

मेरठ। याकूब के परिवार ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा हटाने की बजाय हमलावरों ने बुजुर्ग की बेटियों से अभद्रता शुरू कर दी थी। याकूब ने चारों हमलावरों का मुकाबला भी किया था, लेकिन उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बेटियां चिल्लाती रहीं और मोहल्ले के लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। बाद में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने डंडे भी बरामद किए हैं।

याकूब के परिवार के मुताबिक आरोपी रोजाना घर के सामने ई-रिक्शा या अन्य वाहन खड़ा कर गोदाम से कपड़े लादते हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। हमलावर कमर, असर और मजहर ने याकूब को धमकाया। शोर सुनकर याकूब की बेटियां घर से बाहर आ र्गइं। आरोप है कि हमलावरों ने बेटियों से अभद्रता की। इसका विरोध करने के बाद हमलावरों ने याकूब को पीटना शुरू कर दिया। सीओ कोतवाली का कहना कि याकूब को गुम चोट लगी है। शरीर पर धारदार हथियार या खून का निशान नहीं है। अंदेशा है कि शरीर के किसी हिस्से में अंदरूनी चोट लगी है, जिससे मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed