फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw overturned in a pit, five passengers injured

गड्ढ़े में ई-रिक्शा पलटा, पांच सवारी घायल

Thu, 29 May 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned in a pit, five passengers injured
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास गड्ढ़े में एक ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में सवार मानवी, राहुल, रेनू समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव गोटका निवासी मानवी, राहुल पुत्र जयकुमार, उसकी पत्नी रेनू व एक अन्य गांव से ई-रिक्शा में सवार होकर सरधना किसी काम से जा रहे थे। वह भूनी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो गड्ढे में पहिया आने पर ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में सवार पांचों लोग उसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा को हटाकर यात्रियों को निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूनी फ्लाईओवर के पास रोड पिछले काफी समय से जर्जर हालत में है। रोड पर गहरे गड्ढ़े हैं। बरसात के मौसम में रोड पर पानी भरने से गड्ढ़ा दिखाई नहीं देता है। इसके चलते कई बार यात्री घायल हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed