फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw drivers go on strike against police exploitation

Meerut News: पुलिस शोषण के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने की हड़ताल

Sat, 26 Oct 2024 03:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers go on strike against police exploitation
मेरठ। पुलिस के शोषण के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को पूरे दिन हड़ताल रखी। चालकों ने ई-रिक्शा नहीं चलाए। इससे शहर के हजारों लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ई रिक्शा चालकों ने यातायात पुलिस पर आरोप लगाया कि उनका शोषण किया जा रहा है। पुलिस कभी उनके ई रिक्शा का चालान कर देती है तो कभी सीज कर देती है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, सिटी स्टेशन और रेलवे स्टेशन की ओर चलने वाले सभी रूटों पर ई-रिक्शा नहीं चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ई-रिक्शा नहीं मिलने से लोगों को दिन भर ऑटो का सहारा लेना पड़ा। इससे ऑटो में भी भीड़ भाड़ रही। लेकिन ऑटो के कॉलोनियों व बाजार में नहीं जाने के कारण बुजुर्गों व बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालकों ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। जिसमें चालान और सीज की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed