{"_id":"6a970820286770b3fa08576c","slug":"e-rickshaw-drivers-clash-over-picking-up-passengers-five-detained-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106369-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों में मारपीट, पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों में मारपीट, पांच हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। तिरंगा चौराहा पर मंगलवार को सवारी बैठाने को लेकर दो ई-रिक्शा चालकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के साथी भी विवाद में कूद पड़े और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इससे चौराहा पर कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच ई-रिक्शा चालकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
दौराला और सरधना के ई-रिक्शा चालकों के बीच करीब 20 दिन से सवारी बैठाने को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों क्षेत्रों में चालक एक-दूसरे के साथ मारपीट कर चुके हैं। मंगलवार को सरधना के बेगमाबाद निवासी ई-रिक्शा चालक चीनू की दौराला निवासी हैदर अली से सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के तीन साथी भी आपस में भिड़ गए। सूचना पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे पांच चालकों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने गलती मानते हुए आपसी समझौता कर लिया और भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने चालकों को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
-- -- -- -- -