{"_id":"681531abf1f684d6fd0db881","slug":"e-rickshaw-drivers-burnt-the-effigy-of-terrorism-meerut-news-c-14-1-mrt1004-849733-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ बारिश...बिजली-पानी गुम, नाले ओवरफ्लो और सड़क पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ बारिश...बिजली-पानी गुम, नाले ओवरफ्लो और सड़क पर जलभराव
विज्ञापन
मेरठ-----दौराला में बारिश के बाद गेहूं के खेत में भरा पानी को दिखाता किसान नवाब सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आंधी के साथ तेज बारिश से शुक्रवार सुबह शहर की बिजली-पानी आपूर्ति बाधित कर दी। कई घंटे निवासी बिजली-पानी के लिए तरसे। वहीं, मामूली बारिश से नगर निगम व सरकारी मशीनरी की कार्यशैली की पोल खुल गई। नाले ओवरफ्लो हो गए और कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। सिविल लाइन में पांच घंटे, देवलोक कॉलोनी में 10 घंटे, पटेलनगर में चार घंटे सहित कई इलाकों में दिनभर बिजली गुल रही। चौतरफा हंगामा होने पर अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद निगम की नींद टूटी और हल्की बूंदाबांदी में नाला सफाई अभियान चलाया। वहीं, देहात क्षेत्र में भी किसानों की फसल खराब हुई।
शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे तेज आंधी के बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब आधा घंटे बाद तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। शहर से देहात तक बत्ती गुल हो गई। हालात यह रहे कि कहीं दस घंटे तो कहीं 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के अधिकांश बिजलीघरों में सुबह 6:35 बजे से करीब सुबह 9:40 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। आंधी में कहीं जंफर उड़ गए तो कहीं पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरीं, जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह के समय शहर की आधी आबादी को बिजली और पानी के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर के बाद ही कुछ इलाकों को छोड़कर शहर में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। मोदीपुरम, शताब्दीनगर और गंगानगर में 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण समस्या बनी रही।
शहर की कई कॉलोनी के लोग हुए परेशान
आंधी व बारिश ने जिलेभर में बिजली आपूर्ति को बेपटरी कर दिया। शहर के लिसाड़ी गेट इलाके में करीब छह से आठ घंटे, घंटाघर इलाके में करीब छह घंटे, देवलोक कॉलोनी, माधवपुरम में भी लोगों ने बिजली-पानी संकट झेला। फाॅल्ट ठीक होने बाद भी बार-बार बिजली आ जा रही थी। मेरठ जोन के मेरठ और बागपत के दो दर्जन से अधिक गांवों में दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई। शहर के लेडीज पार्क, कस्टम फीडर, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, सिविल लाइन, शास्त्रीनगर, नौचंदी, आवास विकास, आरटीओ, जिला अस्पताल, सदर, बच्चा पार्क, रंगोली, हापुड़ रोड, सूरजकुंड, विकासपुरी आदि क्षेत्रों में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई। वहीं, ओडियन नाला, आबूनाला और दिल्ली रोड स्थित नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। सड़क पर नाले का पानी आने लगा। लोगों की शिकायत पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य ने दिल्ली रोड पर दिनभर खड़े होकर नालों की सफाई कराई।
विज्ञापन
पीने के पानी के लिए भी तरसे लोग
बिजली न होने के कारण शहर के अधिकांश बिजलीघर क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। घंटाघर इलाके से अकरम कुरैशी ने बताया कि आंधी व बारिश के चलते शताब्दीनगर से आ रही घंटाघर उपकेंद्र की बिजली लाइन में आंधी और बारिश के बाद फॉल्ट हुआ था। ब्रेकडाउन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद सुबह 6:00 बजे से सुबह 11:55 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। शास्त्रीनगर निवासी अमित ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी सुबह के समय बिजली न होने के कारण पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं हो सकी। मोहनपुरी में भी दिन में बिजली संकट से लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
इधर, मेडिकल कालेज उपकेंद्र से गढ़ रोड फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह बाधित हुई थी, जो दोपहर में मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय यदुनाथ यथार्थ ने जेई से जवाब तलब किया तो आपूर्ति चालू हुई। इसी तरह मंगलपांडेनगर से अजंता कॉलोनी फीडर पर कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति 33केवी लाइन में फाॅल्ट के चलते दोपहर बाद तक बाधित रही। कस्टम फीडर क्षेत्र में पेड़ लाइन के ऊपर गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
-- -
मेरठ जनपद के देहात क्षेत्र में दो और बागपत जिले में तीन उपकेंद्रों के कुछ इलाकों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही, जो शाम को सुचारू हो पाई। अन्य इलाकों में दोपहर तक बिजली चालू हो गई थी।
यदुनाथ यथार्थ, मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय
-- -
आंधी-बारिश से शहर के कुछ इलाकों में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कर्मचारियों की टीमें लगाकर प्राथमिकता पर कार्य कराकर सुबह 11 बजे तक अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू करा ली गई थी।
उपकार कुमार , मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम
-- -
दिल्ली रोड पर नालों की सफाई का अभियान शुक्रवार दिनभर चलाया गया। नालों की सफाई लगातार की जाएगी। जहां सड़क पर पानी भरा हुआ है, वहां पर पंप लगाकर उसको निकाला गया है।
डॉ. हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी।