फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw driver killed, brother injured in road accident in Hajipur

हाजीपुर में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, भाई घायल

Sun, 06 Jun 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed, brother injured in road accident in Hajipur
हाजीपुर में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव हाजीपुर के सामने शनिवार को ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का सुपुर्द-ए-खाक कर दिया तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव पीपली खेड़ा निवासी इस्लाम (60) पुत्र अल्लाह मेहर अपने गांव से फफूंडा तक ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार को वह ई-रिक्शा में अपने छोटे भाई कल्लू को लेकर मेरठ जा रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर गांव हाजीपुर के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई तथा कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए इनकार कर दिया तथा इस्लाम के शव को ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, कल्लू को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed