फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   During the baraat procession, the groom's father was pushed and his bag containing cash and gold bracelets was snatched

Meerut News: बरात चढ़त में दूल्हे के पिता को धक्का देकर नकदी और सोने के कंगन का बैग छीना

Tue, 11 Mar 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
During the baraat procession, the groom's father was pushed and his bag containing cash and gold bracelets was snatched
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव हसनुपर में रविवार की रात को गांव दर्वेशपुर निवासी दूल्हे के पिता लाल सिंह से तीन आरोपियों ने बैग छीन लिया। आरोपियों ने लाल सिंह को धक्का देकर वारदात की। बैग में 15 हजार रुपये की नकदी और चार सोने के कंगन रखे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। किला परिक्षतगढ़ के दर्वेशपुर गांव निवासी लाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह रविवार रात अपने बेटे सुभाष की बरात लेकर हसनपुर गए थे। मंडप के पास चढ़त के दौरान आरोपियों ने उनसे बैग छीन लिया। उनके शोर मचाने पर बरातियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। लाल सिंह का कहना है कि कंगन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। भावनपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed