फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Durga Puja festival in Hastinapur: A unique glimpse of Bengali culture

Meerut News: हस्तिनापुर में दुर्गा पूजा महोत्सव, बंगाली संस्कृति की अनूठी झलक

Tue, 20 Oct 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja festival in Hastinapur: A unique glimpse of Bengali culture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। यह महोत्सव आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है। मां दुर्गा की आराधना के साथ बंगाली संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिल रही है।
बंगाली बाजार चौराहे से न्यू ब्लॉक कॉलोनी तक कई स्थानों पर दुर्गा पूजा की रौनक है। मंदिरों में मंत्रों और मां के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना है। बंगाली बाजार चौराहे पर स्थित सार्वजनिक स्थायी श्री दुर्गा माता मंदिर में पांच दिवसीय महोत्सव चल रहा है। श्री दुर्गा पूजा सांस्कृतिक विकास कमेटी इसका आयोजन कर रही है। महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का आवागमन जारी रहा। कस्बे के अर्जुन चौक और बी ब्लॉक कॉलोनी में भी दुर्गा पूजा महोत्सव हो रहा है। पांच दिन पूजा के बाद मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव में बंगाली परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिली। महिला श्रद्धालुओं ने धुनुची के साथ पारंपरिक आरती की। धुनुची से उठता धुआं और भक्ति में डूबी महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। आरती की लय ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। बबलू विश्वास, नारायण नियोगी, रतन विश्वास, सुभाष सहित कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed