{"_id":"60d640778ebc3eba71538905","slug":"duplicate-shirts-made-in-madhavpuram-meerut-news-mrt5444988169","type":"story","status":"publish","title_hn":"1700 की ब्रांडिड शर्ट बेच रहे थे 700 रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1700 की ब्रांडिड शर्ट बेच रहे थे 700 रुपये में
विज्ञापन
माधवपुरम में बनाई जा रही थी डुप्लीकेट शर्ट
मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम ने लॉकडाउन के बाद शहर में पहली छापामार कार्यवाही करते हुए ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट शर्ट बनाने का खुलासा किया है। करीब चार लाख रुपये का माल सील कर फार्म के मालिक को हिरासत में लिया गया है।
ब्रांड प्रोटेक्टर की टीम शुक्रवार को सुनील लांबा के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। पुलिस के साथ माधवपुरम सेक्टर दो स्थित मकान पर छापा मारा। हाल में 15 ऑटोमैटिक सिलाई मशीन लगी थीं। इसके अलावा दूसरे कमरे में पीटर इंग्लैंड कंपनी की काफी संख्या में तैयार शर्ट रखी थी। टीम ने कंपनी के काफी संख्या में लेबल भी कब्जे में लिए। उन्होंने बताया कि इस कंपनी की शर्ट बाजार में 1400 से 1700 रुपये में मिलती है, जिसकी डूप्लीकेसी कर यह 700 रुपये में सप्लाई कर रहे थे।
करीब 120 तैयार शर्ट मिली हैं। कंपनी निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब छह महीने पहले फेसबुक मार्केट प्लेस व इंडिया मार्ट पर कुछ प्रोफाइल कंपनी के हाथ लगी। इसी दौरान ट्रेंज इंडस्ट्रीज का नाम सामने आया। एक बड़ा नेटवर्क इनका मिला है जिसे खंगाला जा रहा है। पुलिस ने ट्रेंज इंडस्ट्रीज के मालिक प्रतीक त्यागी को हिरासत में लिया गया है। सीओ अमित राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।