फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dung from dairies became the main reason for blockage of drains, dirty water entered the houses

डेयरियों का गोबर बना नालों की जाम की बड़ी वजह, गंदा पानी घरों में घुसा

Thu, 04 Sep 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dung from dairies became the main reason for blockage of drains, dirty water entered the houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बीते चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने नगर की बुनियादी व्यवस्थाओं की कलई खोल कर रख दी है। नगर के अधिकांश गली-मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए हैं। हालत यह है कि लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं क्योंकि न तो बाहर निकलने का रास्ता है और न ही कोई राहत की उम्मीद है।
नगर के प्रमुख तहसील रोड, गंज बाजार, तकियाकैत, गुजरान गेट, गंज बाजार, आजाद नगर, बैरून सराय, ऊंचापुर, आदर्श नगर, बूढ़ा बाबू पूरी तरह जलमग्न हैं। इन इलाकों में बाइक और ई-रिक्शा पलटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क पर गड्ढों में भरा पानी और बहते कचरे ने यातायात को भी ठप कर दिया है।
विज्ञापन

नालों में गोबर, घरों में गंदा पानी
सरधना। बारिश के पानी के साथ-साथ डेयरियों से बहकर आने वाला गोबर नालों में जमा हो गया है। निकासी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। अनेक घरों में नालों का पानी घुस गया है। इससे स्वास्थ्य को लेकर भी खतरा पैदा हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से निकलना लगभग मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों की योजनाएं सिर्फ दिखावा
सरधना। नगर पालिका द्वारा हर साल नालों की सफाई, और जल निकासी के नाम पर कई करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिलकुल विपरीत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई महज कागजों पर होती है, जबकि असल में कचरे और गाद से नाले पटे पड़े हैं। सभासद इमरान ठाकुर, शानू जैन, सोनू त्यागी, राहुल पाल, संजय सोनी, शहजाद सितारा, तारिक हसन आदि का कहना है कि पालिका के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को कई बार शिकायत दी गई लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। बारिश आई नहीं कि नगर पानी में डूब गया।
पालिका के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश
स्थिति यह है कि नागरिकों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

--------
इस संबंध नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है सफाई कर्मियों की टीम को व्यवस्था सुधारने के लिए लगाया हुआ है। गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों फिर से नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed