{"_id":"5a25a9e94f1c1b79548c18b9","slug":"dulhe-ki-car-se-bacche-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की कार से बच्ची की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की कार से बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामनगर रोड पर सोमवार शाम दूल्हे की कार से कुचलकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने कार चालक के साथ मारपीट की। कार में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी मोहम्मद सद्दाम फैक्ट्री में काम करता है। सद्दाम की दो बेटी आसमा और शिफा (3) है। सोमवार को शिफा मां नाजमीन के साथ हरि मस्जिद के पास मामा के यहां गई थी। शाम को बच्ची दुकान पर गुब्बारा खरीदने जा रही थी। इस बीच श्यामनगर निवासी युवक की बारात जा रही थी। दूल्हे की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने कार को घेर लिया और चालक निवासी सराय बहलीम के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। कार में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। दूल्हे ने माफी मांगते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की तो भीड़ ने दूल्हे के साथ भी हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पर यूपी 100 की पुलिस के साथ लिसाड़ीगेट थाने के कार्यवाहक एसओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच दूल्हा दूसरी कार से चला गया। लोगों ने बंधक बनाए गए चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहीं परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कार्यवाहक एसओ का कहना है कि बच्ची के परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। वहीं शिखा की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुराहाल है।