{"_id":"63ed41f5641cbd293e0d4834","slug":"due-to-tire-puncture-on-the-highway-the-car-collided-with-the-divider-and-overturned-the-family-members-narrowly-escaped-meerut-news-c-14-1-120437-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हाईवे पर टायर पंक्चर होने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, परिवार के लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हाईवे पर टायर पंक्चर होने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, परिवार के लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन
मोदीपुरम। दौराला थाना क्षेत्र में देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ए टू जेड कॉलोनी के सामने तेज गति से जा रही कार में पंक्चर हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार में बैठे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। इस दौरान हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई।
दौराला कस्बा निवासी अमित कुमार परिवार के साथ रात में एक समारोह से घर लौट रहे थे। कार में दो पुरुष और तीन महिलाएं थीं। कार जब मोदीपुरम हाईवे पर ए टू जेड कॉलोनी के सामने पहुंची तो अचानक से उसमें पंक्चर हो गया और अनियंत्रित होकर कार्य तेज गति से डिवाइडर टकराकर पलट गई। एक होटल के कर्मचारियों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिवाया टोल प्लाजा से एंबुलेंस पहुंच गई। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भेजा गया और क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर मार्ग को संचालित कराया। वहीं कुछ लोगों के अनुसार कार बहुत तेज गति में थी। इस कारण सड़क पर लगे वृंदावन कॉलोनी का गेट भी टूट गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि कार में सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है।