{"_id":"68337de06542c86de404cd7d","slug":"due-to-storm-and-rain-power-supply-was-disrupted-from-city-to-countryside-for-five-to-eight-hours-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134146-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश में शहर से देहात तक बिजली गुल, पांच से आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश में शहर से देहात तक बिजली गुल, पांच से आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
मेरठ। मौसम में अचानक बदलाव के बीच रविवार सुबह अचानक आई आंधी और बारिश के कारण शहर से देहात तक फिर से बिजली गुल हो गई। शहर में अधिकतर इलाकों में तीन से पांच घंटे आपूर्ति बाधित हुई, जबकि देहात में आठ या इससे भी अधिक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते लोगों को बिजली के साथ ही पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
इससे पहले बुधवार को आई आंधी-बारिश ने जिलेभर में तबाही मचाई थी। तब से शनिवार तक बड़ी मुश्किल से बिजली व्यवस्था पटरी पर आई, लेकिन फिर से बिगड़े मौसम ने आपूर्ति को प्रभावित कर दिया। कुछ जगहों पर एहतियात के तौर पर भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। न्यू सूरजकुंड उपकेंद्र क्षेत्र के दयाल बाग में दो पोल टूट गए। इससे यहां अधिक असर पड़ा। दिन निकलने पर यहां पोल बदलकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
वहीं शहर के अन्य इलाकों में भी बारिश और हवा के चलते बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। बारिश बंद होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस कारण सुबह के समय करीब चार से पांच घंटे कई इलाकों में बिजली नहीं रही। देवलोक, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, घंटाघर क्षेत्र के अलावा लेडिज पार्क उपकेंद्र क्षेत्र के थापरनगर में भी बिजली न होने से लोग परेशान रहे। शनिवार रात कुछ लोगों ने उपकेंद्र पर जाकर हंगामा भी किया था। क्षेत्रीय निवासी अकरम कुरैशी ने बताया कि पटेल नगर, छोटा कुरैशियान, जली कोठी आदि क्षेत्र में रविवार सुबह के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लोहिया नगर क्षेत्र में भी सुबह 9 बजे के बाद ही बिजली आई।
विज्ञापन
बेगमबाग और पीएल शर्मा उपकेंद्र क्षेत्र में भी रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। यहां विद्युत पोल लगाए जाने के कारण इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली नहीं रही। वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र में भी मरम्मत कार्य के चलते 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। रेलवे रोड मकबरा डिग्गी, जैन नगर में भी बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
वहीं, देहात क्षेत्र में भी मवाना, सरधना, परीक्षितगढ़, किठौर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। हवा बंद होने के बाद इन इलाकों के गांवों में मरम्मत कार्य कराकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया जा सका।
वर्जन
रविवार को आई तेज हवा व बारिश से न्यू सूरजकुंड उपकेंद्र क्षेत्र में दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। जल्द ही उन्हें ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। अन्य उपकेंद्रों पर हालात सामान्य रहे कहीं कोई समस्या नहीं आई। - प्रशांत सोनी, अधिशासी अभियंता 11 केवी नोर्थ