फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to love affair and beatings, it was the wife who got Mukeet murdered.

प्रेम प्रसंग और मारपीट करने के चलते पत्नी ने ही करवाई थी मुकीत की हत्या

Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to love affair and beatings, it was the wife who got Mukeet murdered.
प्रेम प्रसंग और मारपीट करने के चलते पत्नी ने ही करवाई थी मुकीत की हत्या
विज्ञापन

जानीखुर्द। हिस्ट्रीशीटर कार चालक मुकीत की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस शनिवार को कर सकती है। अभी जो बात निकलकर सामने आई है उसके अनुसार, पत्नी ने प्रेम प्रसंग और पति द्वारा की जाने वाली मारपीट के चलते उसके दोस्त से ही हत्या करवाई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
बिजनौर जिले के थाना कोतवाली देहत के गांव उमरी कलां निवासी मुकीत अहमद (40) पुत्र इदरीश अपने थाने का हिस्ट्रीशीटर था। हाल में वह दिल्ली के जाफराबाद में रहकर किराये पर कार चलाता था। एक अगस्त को मुकीत अपनी कार में कांवड़ मार्ग पर गांव जानी कलां के पास मृत मिला। उसकी हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी। उसके भाई खुर्शीद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मृतक की पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद मृतक मुकीत के एक दोस्त को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मुकीत ने कई लोगों से बड़ी रकम उधार ले रखी थी। इससे परेशान पत्नी की दोस्ती मृतक के दोस्त से हो गई। दोनों ने मिलकर मृतक को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, दो लोगों ने मुकीत की गोली मारकर हत्या दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार मुकीत हत्या मामले का खुलासा शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed