फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to heavy rains, power was cut in many areas, people were troubled

तेज बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली गुल, लोग हुए परेशान

Mon, 14 Jul 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, power was cut in many areas, people were troubled
मेरठ..कंवलजीत..देररात 12.40 पर शुरू हुई बारिश बेगमपुल चौराहा.....संवाद
मेरठ। शहर में रविवार शाम हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली भी गायब हो गई। बारिश बंद होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। रात आठ बजे के बाद आई बारिश के कारण घंटाघर, दिल्ली रोड, शारदा रोड, देवलोक काॅलोनी, शिवपुरम कॉलोनी, मोहकमपुर सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कहीं, पेड़ों की शाखाओं के बिजली के तारों पर आने तो कहीं फाल्ट के कारण बिजली गुल रही। रात नौ बजे के बाद ही क्षेत्र के कई इलाकों में आपूर्ति सुचारू हो सकी। घंटाघर के पटेल नगर, खैरनगर, अहमद नगर में भी यही हाल रहा। इस कारण उपभोक्ताओं को भी बिजली न होने के कारण परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


आज शहर के कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विवि उपकेंद्र क्षेत्र के सद्भावना पार्क में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सदर क्षेत्र के आबूलेन, कबाड़ी बाजार, जय प्लाजा में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और बेगमपुल क्षेत्र के दिल्ली रोड, गंज बाजार, पुलिस स्ट्रीट, सोतीगंज में दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed