फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to fog, the car fell into the drain, the driver was rescued by breaking the glass.

Meerut News: कोहरे के कारण रजबहे में गिरी कार, शीशे तोड़कर चालक को बचाया

Mon, 29 Dec 2025 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, the car fell into the drain, the driver was rescued by breaking the glass.
कोहरे के चलते रजवाहे में गिरी कार को निकाली क्रेन
मेरठ। घने कोहरे को कारण रविवार की सुबह एक कार किठौर स्थित रजबहे में गिर गई। गहरे पानी में कार डूबने लगी। लोगों ने रजबहे में उतरकर व कार का शीशे तोड़कर चालक अंकित गुप्ता को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मवाना निवासी अंकित गुप्ता हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करते है। रविवार की सुबह वह फरीदाबाद से अपने घर आ रहे थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई और उनकी कार अनियंत्रित होकर किठौर स्थित रजबहे में जा गिरी। कार पानी में गिरते ही बटनों ने काम करना बंद कर दिया। अंकित ने कार से बाहर निकलने की काफी प्रयास किया लेकिन वह निकल नहीं पाए। कार गहरे में पानी डूबती लगी। कार को रजबहे में गिरता देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ युवकों ने रजबहे में उतरकर कार के शीशे को तोड़कर चालक अंकित को बाहर निकाला। गनीमत रही की उनके कोई चोट नहीं आई। बाद में सूचना पर पहुंची किठौर पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को रजबहे से बाहर निकलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed