फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   due to entry fees of cantt bord, people upset

कैंट बोर्ड ने बिगाड़ दी यातायात व्यवस्था, शहर जाम

Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
due to entry fees of cantt bord, people upset
मेरठ.........आज पूरे दिन माल रोड के इलाहबाद बैंक चौराहे से लेकर होमगार्ड चौराहे तक लगा रहा जाम
मेरठ। कैंट बोर्ड की ओर से मवाना रोड, दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर वाहन प्रवेश शुल्क लगाने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। शुक्रवार को भी लोगों को शहर में अलग-अलग स्थानों पर भीषण जाम से जूझना पड़ा। माल रोड पर जाम इतना ज्यादा था कि खुद पुलिस की गाड़ियां भी फंस गईं। शाम तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी शहर भीषण जाम से जूझा। जिन स्थानों पर कैंट बोर्ड ने वाहन प्रवेश शुल्क वसूलना शुरू किया है, वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर को ही रुड़की रोड पर जाम लग गया। टैंक चौपले पर वाहन आड़े तिरछे फंस गए। यहां ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वाहनों की लाइनें बढ़ती चली गईं। देखते ही देखते माल रोड पर एक किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। सूचना पर टीआई सुनील कुमार भी पहुंचे। कमिश्नरी आवास चौराहे, साकेत चौराहे से डेयरी फार्म, बेगमपुल चौराहे से जीरो माइल तक वाहनों की लाइनें लग गईं। यही हाल भैसाली बस अड्डे, जली कोठी चौराहे, केसरगंज से मेट्रो प्लाजा, ट्रांसपोर्ट नगर के सामने का रहा। यहां ट्रकों के कारण जाम लग गया। घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय से जिला अस्पताल रोड व खैरनगर में भी जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा बेगमपुल, जीरो माइल व बेगमपुल से नाला रोड पर स्थिति बिगड़ी। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

----------------
वर्जन...
अधिकारियों को कराया अवगत
कैंट बोर्ड ने जहां वाहन प्रवेश शुल्क लगाया है वहां से व्यावसायिक वाहन बचने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों से निकलने लगे हैं। कई स्थानों पर पुलिस को भी यातायात व्यवस्था में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन से जाम की स्थिति बनी है। पूरा मामला उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed