{"_id":"5cda34bdbdec2207786b913e","slug":"due-to-doubling-work-several-major-trains-will-be-interrupted-between-may-17-and-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 से 20 मई तक कई प्रमुख ट्रेनें रहेंगी बाधित, कई का बदलेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 से 20 मई तक कई प्रमुख ट्रेनें रहेंगी बाधित, कई का बदलेगा रूट
Wed, 15 May 2019 09:25 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 May 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते 17 मई से 20 मई के बीच कई प्रमुख ट्रेनें बाधित रहेंगी तो कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। 20 मई को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी कार्य को हरी झंडी देंगे।
इस सप्ताह 17 से 20 मई तक दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। दो महीने से बंद पड़े खतौली से मुजफ्फरनगर तक होने वाले दोहरीकरण कार्य को शुरू किया जाना है।
इसके लिए रेलवे की तरफ से तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। किसानों के विरोध के कारण कार्य पर ग्रहण लगा हुआ था। अमर उजाला ने अपने 11 मई के अंक में ‘दस दिनों में पूरा होगा दोहरीकरण कार्य’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। रेलवे ने तिथि तय कर ट्रेनों के रद्द होने की सूची तैयार कर ली है। एक-दो दिन में ट्रेनों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ से मुजफ्फरनगर 55 किलोमीटर का दोहरीकरण कार्य पूरा हो जाने के बाद यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा लाभ दैनिक यात्रियों को होने जा रहा है।

सिंगल लाइन होने के चलते पैसेंजर ट्रेनों को बीच में रोककर एक्सप्र्रेस ट्रेनों को पास दे दिया जाता था। जिससे कार्यालय जाने में देरी हो जाती थी। दोहरीकरण के पूरा हो जाने के बाद ट्रेनों का समय कम हो जाने के साथ रफ्तार में भी इजाफा होगा।
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी करेंगे निरीक्षण
रेलवे की तरफ से मुख्यालय से इंजीनियरों की टीम को भेजा जाएगा। इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो जाने के बाद कमिश्नर रेलवे सेफ्टी 22 किलोमीटर के ट्रैक पर 110 किमी की रफ्तार से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही ट्रैक पर दोहरीकरण को हरी झंडी दी जाएगी।
ऐसे पूरा होगा प्रोजेक्ट
मेरठ से खतौली - 33 किलोमीटर (कार्य पूरा)
खतौली से मुजफ्फरनगर - 22 किलोमीटर (पूरा हो जाएगा)
मुजफ्फरनगर से देवबंद - 22 किलोमीटर (अभी शुरू नहीं)
देवबंद से टपरी - 28 किलोमीटर (अभी शुरू नहीं)