फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to domestic trouble, woman hanged herself and died.

Meerut News: गृह क्लेश के चलते महिला फंदे पर झूली, मौत

Wed, 06 May 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Due to domestic trouble, woman hanged herself and died.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा( मेरठ )। क्षेत्र के गांव कोल में गृह क्लेश के चलते महिला ने कमरे में बंद होकर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से थाना पर कोई तहरीर नहीं दी है।
खरखौदा थाना पुलिस के अनुसार, गांव कोल निवासी बिट्टू पुत्र चेतराम का विवाह करीब पांच वर्ष पहले बुलंदशहर के गांव परवाना की अंकुर से हुआ था। अंकुर ने अपने वैवाहिक जीवन में एक बेटा व एक बेटी को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम के समय बिट्टू अपनी बाइक की सर्विस करने कस्बा खरखौदा आया हुआ था। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। महिला अंकुर (30) वर्षीय ने कमरे में लगे छत के पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। जब बिट्टू घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला उसने शोर मचाया तो दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने तुरंत ही दरवाजा तोड़कर महिला अंकुर को नीचे उतारा तथा एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन देर रात तक भी उन्होंने थाना पर कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जान देने का कारण परिवार में कलह बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
====
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर थाना पर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद कुमार सिंह, सी ओ किठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed