{"_id":"6a6a4c4563aa4772c70c16a8","slug":"drunken-youths-create-a-ruckus-on-the-road-behave-rudely-with-the-police-as-well-meerut-news-c-72-1-mct1011-157026-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शराबी युवकों का सड़क पर उत्पात, पुलिस से भी की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शराबी युवकों का सड़क पर उत्पात, पुलिस से भी की अभद्रता
विज्ञापन
- पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांति भंग में किया चालान, बाइक की सीज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत टीपी नगर निवासी शिवम पंडित, कुणाल सिंह व गौरव सिंह ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने राहगीरों से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने वालों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और खींचतान करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची । बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर उनकी बाइक सीज कर दी।
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में जीरोमाइल चौराहे पर तेज आवाज में हंगामा कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों को रोककर उनसे बदसलूकी की गई। कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।