फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cop left carbine on bus seat in Meerut, army personnel handed over to police

घोर लापरवाही: मेरठ में सिपाही ने बस की सीट पर छोड़ी कार्बाइन, सेना का जवान लेकर पहुंचा थाने

Mon, 09 Aug 2021 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Aug 2021 06:01 PM IST
सार

बताया कि जिस बस में जवान सवार था, उसी बस में बैठे किसी सिपाही ने कार्बाइन को बस की सीट पर छोड़ दिया और उतर गया। मेरठ पहुंचने पर कार्बाइन को सेना के जवान ने पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Cop left carbine on bus seat in Meerut, army personnel handed over to police
कार्बाइन को इंस्पेक्टर को सौंपता सेना का जवान - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

यूपी पुलिस की मेरठ में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेरठ में पुलिस के सिपाही की घोर लापरवाही उस वक्त सामने आई जब एक सेना का जवान पुलिस विभाग की कार्बाइन लेकर कंकरखेड़ा थाना पहुंचा। 

विज्ञापन


यूपी पुलिस के एक सिपाही की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से बच गया। रोडवेज में सफर कर अपने घर लौट रहे एक सेना के जवान को बस में कार्बाइन लावारिस हालत में मिली। जवान ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर कार्बाइन पुलिस के सुपूर्द की। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है और सिपाही की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मूलर रूप से बुलंदशहर जिले के गांव खेड़ी के रहने वाले रोहित कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह वर्तमान में परिवार के साथ कंकरखेड़ा के अमोलिक एनक्लेव खिर्वा रोड पर रहते है। रोहित जाट रेजिमेंट बरेली में सिपाही के पद पर तैनात है। सोमवार को रोहित एक कार्बाइन लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान ने कंकरखेड़ा प्रभारी तपेश्वर सागर को कार्बाइन संख्या 1523347 तथा 30 कारतूस व एक मैगजीन सौंपते हुए बताया कि वह रोडवेज से अपने घर आ रहा था। उनकी सीट पर ही एक सिपाही अपनी सरकारी कार्बाइन लिए बैठा था। सिपाही नशे की हालत में था। गजरौला के आसपास सिपाही रोडवेज बस से उतर गया। परंतु, नशे की हालत में होने के कारण वह अपनी कार्बाइन छोड़ गया।

 

सिपाही के बस में वापस न आने पर उसने लावारिस पड़ी कार्बाइन को कब्जे में ले लिया और पुलिस के सुपूर्द कर दी। रोहित की इस ईमानदारी की जानकारी पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उसकी तारीफ की। एसएसपी ने उसे सम्मानित करने की बात कहीं है।

 

वहीं, कार्बाइन की संख्या के आधार पर जांच की जाएगी कि कार्बाइन किस सिपाही के पास थी। ताकि, लापरवाही बरतने पर उस पर कार्रवाई की जा सके। गनीमत यह रही कि कार्बाइन सेना के जवान के हाथ लग गई। नहीं, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed