फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk man strips naked and creates ruckus, arrested by police

Meerut News: नशे में युवक ने निर्वस्त्र होकर मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Drunk man strips naked and creates ruckus, arrested by police
मेरठ। टीपीनगर में एक युवक ने नशे की हालत में निर्वस्त्र होकर उत्पात मचाया। जिससे क्षेत्र की महिलाएं भी शर्मसार भी हो गई। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संदीप उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टीपीनगर के उत्तम नगर में अभिषेक का परिवार रहता है। उसके घर के बाहर रखे गमले टूट गए थे। आरोप लगाया गया था कि पड़ोसी संदीप उर्फ बंटी ने उनके गमले तोड़ दिए। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बंटी अपने घर के बाथरूम में नहा रहा था। इसी दौरान अभिषेक पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने बंटी से गमले तोड़ने के बारे में पूछा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बंटी बाथरूम में तौलिया लपेटकर बाहर आया। खींचतान के दौरान में बंटी का तौलिया किसी ने खींच दिया। इससे बंटी निर्वस्त्र हो गया। वह घर जाने के बजाय निर्वस्त्र हालत में ही बाहर आ गया। वहां पर काफी महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

बंटी की इस हरकत से महिलाएं शर्मसार हो गईं। उसके बाद बंटी को परिवार के लोग घर के अंदर ले गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काॅलोनी के कुछ लोगों का कहना था कि बंटी किताबों का काम करता है। वह अक्सर ही महिलाओं के सामने निर्वस्त्र होकर घूमता है। अभिषेक की ओर से संदीप उर्फ बंटी के खिलाफ तहरीर दी गई। अभिषेक की तहरीर पर बंटी के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शांतिभंग में चालान कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तमनगर में बंटी शराब के नशे में कपड़े उतारकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घूम रहा था। सूचना पर संज्ञान लेकर बंटी को पकड़कर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed