फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk bike rider dragged a four year old innocent child for 30 meters in Meerut, condition critical

Meerut: नशे में धुत बाइक सवार ने चार साल की मासूम को 30 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Wed, 20 Sep 2023 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में नशे में धुत बाइकसवार ने चार साल की बच्ची को टक्कर मार दी। इसके बाद भी आरोपी ने बाइक नहीं रोकी और बच्ची को 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Drunk bike rider dragged a four year old innocent child for 30 meters in Meerut, condition critical
बच्ची के कपड़े दिखाते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में नशे में धुत एक बाइक सवार युवक ने घर के बाहर खड़ी चार वर्षीय बच्ची को बाइक से रौंद दिया। आरोपी चालक बच्ची को 30 मीटर घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना रोड स्थित नटेशपुरम निवासी शाहबाज खान ने बुधवार दोपहर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में घर से ही कम कर रहा है। मंगलवार दोपहर अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बेटी खेलने के लिए सामने ताऊ के घर में जा रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विकास की बात: मेरठ में विकसित होगी न्यू टाउनशिप, एक लाख 85 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना, निवेशक भी कर रहे रुख

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है की अंदर गली से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी बेटी बाइक के अगले पहिए में फंस गई। आरोपी चालक ने देखते हुए भी बाइक नहीं रोकी और बच्ची को 30 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया।

बच्ची का शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।

परिजन घायल बच्ची को लेकर पास के अस्पताल में दौड़े। जांच चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की छाती की एक पसली टूट गई है। वहीं बच्ची के सिर में पांच टांके आए हैं।

पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तैयारी कर रही है।

थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। बच्ची का उपचार चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed