फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drugs department team arrested four including six lakh of fake medicines

बागपत: ड्रग्स विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, छह लाख की नकली दवाइयों सहित चार दबोचे

Wed, 04 Dec 2019 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Dec 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Drugs department team arrested four including six lakh of fake medicines
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के बागपत जिले में ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां टीम ने छापेमारी करते हुए छह लाख की नकली दवाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मेरठ से बागपत में नकली दवाएं सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार बागपत के राष्ट्रवंदना चौक और अमीनगर सराय मोड़ पर ड्रग्स विभाग की टीम ने तकरीबन छह लाख रुपये की नकली दवाइयां पकड़ी हैं। साथ ही चार आरोपियों को भी टीम ने मौके से धर दबोचा है। 
विज्ञापन

बताया गया कि ड्रग्स विभाग की बिजनौर, मेरठ, नोएडा और बागपत की संयुक्त टीम को यह कामयाबी मिली है। टीम की जांच पड़ताल में सामने आया है कि ये आरोपी इन दवाइयों को मेरठ से बागपत सप्लाई करते थे।
वहीं पकड़ी गई दवाइयों में ज्यादातर एंटीबायोटिक हैं। ड्रग्स विभाग ने दवाओं के आठ नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के अनुसार मेरठ के सरधना निवासी माफिया का खेल सामने आया है। इससे पहले भी यहां 33 लाख की नकली दवाइयों को भंडाफोड़ हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed