{"_id":"5d65986c8ebc3e01702cf5f7","slug":"drug-trader-s-house-searched-in-nauchandi-city-news-mrt44027859","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी में दवा कारोबारी का घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी में दवा कारोबारी का घर खंगाला
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार आधी रात बदमाशों ने दवा कारोबारी के घर से करीब 70 हजार की नकदी और सात लाख रुपये के जेवरात साफ कर दिए। सूचना पर नौचंदी पुलिस फोरेंसिक टीम लेकर पहुंची और सुबूत जुटाए। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
दवा कारोबारी ललित आनंद पुत्र सुरेंद्र आनन्द चित्रकूट कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह अस्पतालों में दवा सप्लाई करते हैं। सोमवार शाम उनकी पत्नी बिंदू अपने पिता के घर कानपुर गई थीं। रात को खाना खाने के बाद ललित आनंद बेटे तनिष्क के साथ अपने कमरे में सो गये। सुबह करीब छह बजे बेटा तनिष्क स्कूल जाने के लिए उठा तो अंदर के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे। उसने पिता को वारदात की जानकारी दी। कारोबारी की सूचना पर डायल-100 पहुंची। इसके बाद नौचंदी इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाम को फोरेंसिक टीम ने सुबूत जुटाए।
रेकी के बाद की वारदात
दवा कारोबारी के घर रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। इन दिनों वह घर के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में निर्माण करा रहे हैं। चोरों को कारोबारी के सोने के समय की जानकारी थी। उनके सोने के बाद चोर निर्माण स्थल से घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
सीसीटीवी में कारोबारी के घर से करीब 12:55 बजे पर एक बदमाश बाहर आता दिख रहा है। वह निर्माणाधीन स्थल की ओर से नीचे उतरा। पास ही खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लिए हैं।
यह सामान गया चोरी
कारोबारी ललित आनंद ने बताया कि लॉकर में करीब 70 हजार रुपये नगद थे। इसके अलावा उसमें सोने की पांच चेन, सोने के दो कड़े, छह जोड़ी कानों के कुंडल, तीन अंगूठी, एक सोने का लॉकेट समेत करीब सात लाख रुपये के जेवरात थे।
वर्जन -
दवा कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चोरों को कारोबारी के बारे में काफी जानकारी थी। इसलिए वह आसानी से वारदात कर फरार हो गये। -तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर नौचंदी