फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drones seen flying, panic spread due to sighting of suspicious people

उड़ते दिख रहे ड्रोन, संदिग्ध लोग दिखने से फैली दहशत

Mon, 28 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drones seen flying, panic spread due to sighting of suspicious people
अफजलगढ़। नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों में रात में ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों के दिखाई देने का शोर आए दिन मच रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नेजो सराय में पुराने हत्थे के पास शनिवार रात में ड्रोन देखे गए। पता लगने पर मोहल्लेवासी एकत्र हो गए। उनका कहना है कि उन्होंने घर के ऊपर ड्रोन उड़ते हुए देखे। गांव जिकरीवाला में भी ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ता हुआ देखा। इसके बाद गांव में एक घर की छत पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन

शोर मचाने पर वे लोग भाग निकले। ग्रामीण अंकित, अंकुश, दीपक, अनिल, गोपाल, रफ्फन खां व अशरफ का कहना है कि तीन दिन से लगातार ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं। सीओ राजेश सोलंकी का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध लोगों के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed