फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dronacharya of West UP returned with record from the 21st Commonwealth Games

21वें राष्ट्रमंडल खेल से रिकॉर्ड के साथ लौटे वेस्ट यूपी के द्रोणाचार्य

Wed, 18 Apr 2018 01:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मदन बालियान, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मदन बालियान, बागपत Updated Wed, 18 Apr 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Dronacharya of West UP returned with record from the 21st Commonwealth Games
राजीव तोमर और अल्का तोमर तथा दिव्या काकरान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पहलवानों ने 12 पदक जीते। कामयाबी के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के अलावा वेस्ट यूपी के गुरुओं के फार्मूले भी रहे। पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच मुजफ्फरनगर के द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह, बागपत के राजीव तोमर थे। महिला टीम की कोच मेरठ की अलका तोमर रही। पुरुष वर्ग की टीम के सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर खेलों में नया रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन


गोल्ड कोस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरा सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के साथ गए प्रशिक्षकों की भूमिका भी कमतर नहीं आंकी जा सकती। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मंगलवार को खिलाड़ी और कोच स्वदेश लौटे हैं। फ्री स्टाइल कुश्ती में भारतीय टीम के मुख्य कोच मुजफ्फरनगर के द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह रहे, जबकि उनके सहायक कोच थे बागपत के मलकपुर निवासी अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर। दिलचस्प बात यह है कि फ्री स्टाइल के सभी पहलवानों ने पदक जीते। 
विज्ञापन


उधर, महिला वर्ग की फ्री स्टाइल टीम की महिला कोच मेरठ की अर्जुन अवार्डी अलका तोमर को बनाया था। प्रत्येक भार वर्ग में महिला पहलवानों ने भी कोई न कोई पदक जरूर जीता। गोल्ड कोस्ट से लौटे राजीव तोमर ने कहा कि बेहद खुशी हो रही है। पहली बार वह कोच बनकर भारतीय कुश्ती टीम के साथ गए थे। खिलाड़ी से कोच बनने का फैसला करना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह कामयाबी मिली, वह अपने फैसले खुश हैं। जगमिंद्र सिंह ने भी पहलवानों की सफलता पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मेहनत की। पहली बार छह-छह वजन शामिल किए और स्वर्णिम सफलता मिली है। इससे खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: मेरठ की बहू ने सिल्वर जीतकर बढ़ाया देश का मान

पुरुष पहलवानों ने यूं दिखाया दम

Dronacharya of West UP returned with record from the 21st Commonwealth Games
गोल्ड कोस्ट में जगमिन्दर सिंह और राजीव तोमर विजेता पहलवानों के साथ - फोटो : अमर उजाला

पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 केजी  में राहुल अवारे ने स्वर्ण, 65 केजी में बजरंग ने स्वर्ण, 74 केजी में सुशील कुमार ने स्वर्ण, 86 केजी में सोमवीर ने कांस्य, 97 केजी में मौसम खत्री ने रजत और 125 केजी में सुमित ने स्वर्ण पदक जीता। 

किसी से कम नहीं रही महिला पहलवान 
फ्री स्टाइल कुश्ती के 50 केजी में विनेश फोगाट ने स्वर्ण, 53 केजी में बबीता कुमार ने रजत, 57 केजी में पूजा ढांढा ने रजत, 62 केजी में साक्षी मलिक ने स्वर्ण, 68 केजी में दिव्या काकरान ने कांस्य और 76 केजी में किरण ने कांस्य पदक जीता।  

इन खिलाड़ियों ने भी लहराया परचम 
डिस्कस थ्रो में मेरठ की सीमा पूनिया ने रजत पदक जीता। वह चार राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। मेरठ के निशानेबाज रवि कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। पैरा पावर लिफ्टिंग में मेरठ के सचिन चौधरी ने कांस्य जीता और कुश्ती में मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान कांस्य पदक लेकर लौटी। बागपत की सीमा तोमर ने शूटिंग में निराश किया और ट्रैप स्पर्धा में पदक नहीं जीत सकी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed