फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drizzle expected on 28 and 29

28 और 29 को बूंदाबांदी के आसार

Sat, 25 Jan 2020 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Drizzle expected on 28 and 29
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में दो दिन से चल रही शीतलहर से मौसम बदल रहा है। दिन का तापमान बढ़ रहा है। शीतलहर के आगे धूप भी बेअसर हो रही है। शनिवार से शीतलहर का असर कम होने का अनुमान है। 28 और 29 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

कोहरा का असर कम होेने से लोगों को कुछ राहत मिली है। शाम को सूरज ढलने के बाद सर्दी बढ़ रही है। रात में पाला भी पड़ रहा है, जिससे सुबह के समय मौसम ठंडा बना रहता है। दो दिन से हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे से ऊपर चल रही है। शुक्रवार को भी हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटे की रही, जिससे शहरवासी परेशान रहे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में .6 डिग्री की गिरावट आई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 जनवरी के बाद बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

तेज हवा में कम हो गया एक्ूयआई
दो दिन से चल रही तेज शीतलहर के बीच मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) दो दिन से कम चल रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स पल्ल्लवपुरम में 152 से गिरकर 132 और गंगानगर का 172 से गिरकर 104 व जयभीमनगर 141 से गिरकर 125 हो गया। मेरठ का औसत एक्यूआई 161 से गिरकर से 119 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed