फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   driving license will not be made till april 4

4 अप्रैल तक नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Fri, 20 Mar 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
driving license will not be made till april 4
चार अप्रैल तक नहीं बनेंगे डीएल
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए परिवहन विभाग ने लर्निंग डीएल कार्य चार अप्रैल तक बंद कर दिया है। केवल उन्हीं लोगों के स्थायी डीएल बनेंगे जिनके लर्निंग लाइसेंस की वैद्यता 30 मार्च या इससे पहले समाप्त हो रही है।

कोरोना वायरस के अलर्ट के बाद भी आरटीओ में रोजाना डीएल बनाए जा रहे थे। रोजाना करीब तीन से चार सौ लोग अपना कार्य कराने के लिए लाइन में लग रहे थे। इस मामले को अमर उजाला माय सिटी ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘पहले कोरोना से बचना जरूरी, डीएल तो फिर कभी बन जाएगा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद चेते परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस पर चार अप्रैल तक रोक लगा दी है। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया कि जिन आवेदकों ने चार अप्रैल या इससे पूर्व की तिथियों पर लर्नर लाइसेंस टेस्ट हेतु स्लॉट बुक करा रखी है इनकी स्लॉट अब बाद में दोबारा जारी की जाएगी। साथ ही चार अप्रैल तक लर्नर लाइसेंस के नए आवेदन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। स्थायी लाइसेंस के मामलों में 4 अप्रैल तक केवल ऐसे आवेदकों का ही लाइसेंस बनाया जाएगा जिनके लर्नर लाइसेंस की वैद्यता 30 मार्च या इससे पूर्व समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed