फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drivers clashed over side-swiping, resulting in traffic jam

Meerut News: साइड लगने पर वाहन चालक भिड़े, लगा जाम

Tue, 28 Apr 2026 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Drivers clashed over side-swiping, resulting in traffic jam
मवाना। सोमवार देर शाम मुख्य मार्ग पर फलावदा तिराहे के निकट दो कारों में साइड लगने को लेकर दोनों वाहन चालक भिड़ गए। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सुभाष चौक तक जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और समझाकर जाम खुलवाया। लगभग आधा घंटा आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


सोमवार रात लगभग 10 बजे थाने की ओर से आ रही वैगनआर कार और सुभाष चौक की ओर से थाने की तरफ जा रही स्कार्पियो में साइड लग गई। जिसमें स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर दोनों वाहन चालक आपस में भिड़ गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हंगामे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने दोनों समझा बुझाकर शांत किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि समझौते के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed