फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver shot in attempt to rob tempo, condition critical

टेंपो लूट के प्रयास में चालक को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 06 Aug 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Driver shot in attempt to rob tempo, condition critical
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में रुकनपुर ईंट भट्ठे के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे ईख के खेत से निकलकर आए बदमाशों ने चालक सादिक (35) से टेंपो लूटने की कोशिश की। चालक ने बदमाशों को देख टेंपो की रफ्तार बढ़ाई तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कंधे के पास गोली लगने से चालक गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

गांव अब्दुलापुर निवासी सादिक टेंपो चलाता है। परिवार में पत्नी रेशमा और पांच साल की बेटी आयशा है। मंगलवार शाम सादिक जेल चुंगी से गांव नगलाशाहू की सवारी लेकर गया था। जब वह घर लौट रहा था, तभी गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास ईख के खेत से चार-पांच बदमाश हाथों में हथियार लेकर बाहर निकले। बदमाशों ने टेंपो रुकवाने का प्रयास किया। खतरा भांपकर सादिक ने टेंपो तेज गति से दौड़ा दिया। बदमाशों ने टेंपो न रोकने पर पीछे से फायरिंग कर दी। कंधे के पास गोली लगने के बावजूद सादिक टेंपो दौड़ाता रहा और शोर मचा दिया।
विज्ञापन

बदमाश जंगल की ओर भाग निकले। सादिक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर थाने ले गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि टेंपो चालक गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस की दो टीम गठित कर बदमाशों की जंगल में तलाश की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
रोते हुए बोला- मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है
गोली लगने से घायल सादिक जब भावनपुर थाना पहुंचा तो वह रोते हुए बार-बार कह रहा था कि अभी मेरी बेटी आयशा बहुत छोटी है। मुझे कुछ हो गया, तो उसका क्या होगा। परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed