फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver of ambulence of bio waste caught

बायो वेस्ट डालने आई एंबुलेंस के चालक को पकड़ा

Tue, 21 Apr 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Driver of ambulence of bio waste caught
लावड़। कस्बे में चिंदौड़ी मार्ग पर अस्पताल का बॉयो वेस्ट डालने आई एंबुलेंस को सोमवार सुबह नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंचे ईओ लावड़ ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दोपहर बाद चालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि लगभग चार दिन पहले चिंदौड़ी मार्ग पर बॉयो वेस्ट फेंक गया था। जिससे कस्बे के लोगों में दहशत बनी हुई थी। हालांकि नगर पंचायत ने उसे सैनिटाइज कराने के बाद जला दिया था। सोमवार को एंबुलेंस चालक फिर से बॉयो वेस्ट फेंकने के लिए आया। वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और ईओ लावड़ सुधीर सिंह को जानकारी दी। इस पर ईओ ने पहुंचकर चालक से अस्पताल की जानकारी लेकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चालक ने बताया कि वह मसूरी गांव स्थित एक अस्पताल की एंबुलेंस का चालक है। उसने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। इस पर पुलिस ने चालक को दोपहर बाद छोड़ दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि चालक को छोड़ दिया है। अस्पताल को नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि भविष्य में दोबारा ऐसा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed