फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver murdered, CA accused of poisoning

चालक की हत्या, सीए पर जहर देने का आरोप

Fri, 30 Sep 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Driver murdered, CA accused of poisoning
मृतक के परिजनों ने लगाया तीन माह से वेतन न देने का आरोप
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवाजी रोड पर सीए के चालक की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने सीए पर जहर देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी हाल ही में सचिन की शादी हुई थी।

सिविल लाइन के शिवाजी रोड पर सीए सौरभ जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके यहां पर गंगानगर का रहने वाला सचिन पुत्र राजेंद्र कार चालक था। बृहस्पतिवार शाम करीब पौने तीन बजे सचिन उनके घर से बाहर गया था। 15 मिनट बाद वह लौट आया। उसके बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। सीए के परिवार ने सचिन के मामा को मौके पर बुला लिया। उसके बाद सौरभ जैन की गाड़ी से उसे ईव्ज चौराहे स्थित मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने उसे एप्सनोवा अस्पताल गंगानगर में भर्ती कराया, जहां पर सचिन की मौत हो गई। पिता राजेंद्र ने बताया कि सचिन ने अंतिम बार बस इतना बताया कि कोल्ड ड्रिंक में उसे जहर दे दिया। परिवार के लोगों ने सीए के परिवार पर जहर देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी सिविल लाइन उपेंद्र सिंह ने बताया कि सचिन की जहर से मौत हुई है, जहर खुद खाया या दिया गया है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सौरभ जैन ने बताया कि जहर देने का आरोप बेबुनियाद है। सचिन ने पेट में दर्द की बात कही थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed