{"_id":"5e4af9e68ebc3ef2dc6b4e03","slug":"driver-attacked-for-not-stopping-bus-mawana-news-mrt469517925","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस नहीं रोकने पर चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस नहीं रोकने पर चालक से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। मेरठ-मवाना मार्ग स्थित समसपुर के समीप मुजफ्फरनगर यूनियन की प्राइवेट बस को समसपुर गांव के सामने कुछ युवकों ने रोकने का इशारा किया। हालांकि बस तेज गति होने की वजह से कुछ आगे रुकी। इससे गुस्साए युवक चालक से मारपीट कर तथा बस का शीशा तोड़कर फरार हो गए। इस पर पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी तथा यूनियन द्वारा बसों का संचालन बंद कर दिया गया। जिससे सवारियों को घंटों भटकना पड़ा। एक घंटे बाद पुन: बसों का संचालन शुरू हुआ। इससे यात्रियों को राहत मिली।
सोमवार को मुजफ्फरनगर निजी बस यूनियन की बस को चालक इलियास पुत्र अब्दुल्ला मवाना ले जा रहा था। ग्राम समसपुर के समीप खडे़ युवकों ने बस को रुकने का इशारा किया। बस की गति अधिक होने के कारण वह कुछ दूर जाकर रुकी। इससे क्षुब्ध युवकों ने चालक से गालीगलौज एवं मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बस का मुख्य शीशा तोड़कर फरार हो गए। इस पर चालक बस को लेकर थाने पहुंचा और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। हालांकि कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं, यूनियन के पदाधिकारियों ने बसों का संचालन बंद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की चेतावनी दी। हालांकि एक घंटे के बाद ही संचालन शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों ने राहत की महसूस की। थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।