फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drinking water pipeline lost due to road widening

Meerut News: सड़क चौड़ीकरण की भेंट चढ़ी पेयजल पाइप लाइन

Wed, 14 Jan 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline lost due to road widening
तारापुर में स्थित चार गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली बंद पड़ी टैंकी स्रोत संवाद
तारापुर में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। तारापुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइप लाइन को एक माह बीतने के बाद भी दुरुस्त नहीं कराया गया है। इसके चलते गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण संदीप कुमार, सागर गिरी, पंकज चौधरी, श्रीकिशन चौहान, सुंदर सिंह आदि का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के समय भारी मशीनरी के प्रयोग से भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी और जल निगम के संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एक माह से नल सूखे पड़े हैं और लोगों को हैंडपंप से निकलने वाला दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर गांव में पेयजल आपूर्ति योजना शुरू कराई थी ताकि हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंच सके। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण यह योजना कागजों तक सिमट कर रह गई है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके बाद जल निगम और पीडब्ल्यूडी कोई भी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त कराने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क तो चौड़ी की परंतु क्षतिग्रस्त लाइन दुरुस्त नहीं की

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क तो चौड़ी कर दी, लेकिन क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराना जरूरी नहीं समझा। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बीमारियां फैलने की स्थिति बनी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।


दुरुस्त कराई जाएगी पेयजल आपूर्ति

संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed