फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drinking water crisis in four villages of Tarapur due to uprooted pipeline

Meerut News: उखड़ी पाइप लाइन से तारापुर के चार गांवों में पेयजल संकट

Tue, 06 Jan 2026 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in four villages of Tarapur due to uprooted pipeline
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा तारापुर क्षेत्र में कराया जा रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान मुख्य पाइप लाइन उखड़ जाने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे ग्राम पंचायत की लगभग पांच हजार की आबादी वाले चार गांवों के लोग 15 दिनों से स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं।
तारापुर निवासी ग्रामीण संदीप, राहुल, सुन्दर, ऋषि, पंकज चौधरी और श्रीकिशन चौहान आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। जेसीबी द्वारा की गई खोदाई में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी न तो मरम्मत कराई गई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इस कारण सैकड़ों लोग नल से निकलने वाला प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप भी खराब या कम पानी दे रहे हैं। इससे संकट और गहरा गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिल कुमार का कहना है कि पाइप लाइन क्षति की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है। पीडब्ल्यूडी और जल निगम के बीच समन्वय के अभाव में मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों को पत्र लिखा है
पानी आपूर्ति की मुख्य लाइन प्रभावित होने के बारे में जल निगम और पीडब्ल्यूडी समस्या के समाधान के लिए अवगत कराया गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा पानी की आपूर्ति बाधित की गई है। इसे दुरुस्त करने की विभागीय कार्रवाई की जा रही है। -अभिषेक, जूनियर इंजीनियर, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed