पीने के पानी का संकट: दशहरे से दिवाली तक मेरठ के 5 लाख लोगों को नहीं मिलेगा गंगाजल, इन इलाकों में होगी परेशानी
मेरठ के पांच लाख लोगों को दशहरे से दीपावली तक पीने के लिए शुद्ध गंगाजल नहीं मिल सकेगा। दरअसल, पीने के पानी के लिए 20 दिन तक नलकूपों पर निर्भरता रहेगी। बता दें कि मेरठ को गंगनहर से प्रतिदिन 50 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगनहर स्थित भोले की झाल से शहर को प्रतिदिन 50 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति होती है। सितंबर में बारिश के कारण एक सप्ताह तक गंगनहर बंद रही। इस वजह से भोला झाल पर लगा ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद रहा। नगर निगम ने नलकूपों से जलापूर्ति की। अब गुरुवार से घंटाघर, बच्चा पार्क, पीएल शर्मा स्मारक, विकासपुरी, नौचंदी मैदान स्थित जलाशयों से जुड़े इलाकों के करीब पांच लाख लोगों को पीने के पानी के लिए नलकूपों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: दीपक हत्यकांड: खुलासे पर सवाल, कटा सिर सड़क पर रख धरने पर डटे लोग, दी पलायन की चेतावनी
इस दौरान कुछ इलाकों की पाइपलाइन में पानी के कम प्रेशर की समस्या सामने आ सकती है। हालांकि अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने दावा किया कि सभी ट्यूबवैल, जेनरेटर और मोटर ठीक करा लिए गए हैं। लोगों को तय शेड्यूल के मुताबिक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जहां जरूरी होगा वहां टैंकर भी लगाए जाएंगे।
दिल्ली जल बोर्ड को भी दिया जाता है गंगाजल
गंगनहर से दिल्ली जल बोर्ड को भी गंगाजल दिया जाता है। सिंचाई विभाग दिल्ली को पर्याप्त गंगाजल की आपूर्ति की व्यवस्था करता है। मेरठ महानगर की जलापूर्ति भले ही बंद कर दी जाए, लेकिन दिल्ली की जनता को गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग जगह-जगह नहर में पानी रोककर रखता है।
इन इलाकाें पर पड़ेगा असर
घंटाघर, पत्थरवालान, सरायलालदास,लाला काबाजार, नीलगली, शीशमहल,डालमपाडा,होली चौक,कागजी बाजार, जलीकोठी,केसरगंज,छतरी वाला पीर, खैरनगर,शहर सराफा,कबाड़ी बाजार, ब्रह्मपुरी, बच्चा पार्क, ईव्जचौराहा, छीपीटैंक, शिवचौक, बुढाना गेट, साकेत, सिविल लाइंस, सूर्यनगर, प्रगतिनगर, वेस्टर्नकचहरी रोड, शिवाजी रोड, अशोक वाटिका, प्रभातनगर, जेलचुंगी, नंगलाबटटू, मोहनपुरी,मंगलपांडेनगर। पूर्वी इस्लामाबाद, गोलाकुंआ,स्टेट बैंक कॉलोनी आदि।