{"_id":"617b0f53454e3837bf78ea01","slug":"drank-milk-and-ate-bread-then-the-miscreants-committed-robbery-in-five-houses-city-news-mrt5627240101","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बेखौफ : दूध पीया और ब्रेड खाई, फिर की बदमाशों ने पांच घरों में डाली डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बेखौफ : दूध पीया और ब्रेड खाई, फिर की बदमाशों ने पांच घरों में डाली डकैती
Fri, 29 Oct 2021 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ से सटे सरधना में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में पांच घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद नाश्ता और खाना खाकर फरार हुए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सूचना देने के बावजूद पुलिस गांव में नहीं पहुंची। प्रधान की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह थाना पुलिस पहुंची, तब जाकर जांच शुरू की। अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव निवासी इस्राइल उर्फ राहुल ने बताया कि वह लैब टैक्नीशियन है। उसका मकान गांव के बाहरी हिस्से में है। बुधवार रात वह अपने घर पर गेट के पास बने कमरे में सोया था। रात करीब डेढ़ बजे करीब सात-आठ लोग मकान की छत के रास्ते से कमरे में घुस आए। वह खांसी-बुखार आदि की दवाई भी गांव में दे देता है। उसे लगा कि कोई दवाई लेने आया है। नाम-पता पूछा तो उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने मां नगीना, भाई साहिल, भाभी मंतसा को एक कमरे में बंद कर दिया।
रसोई में रखे दूध व ब्रेड को खाने पीने बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब आठ हजार की नकदी व करीब साढ़े चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इसके बाद गन प्वाइंट पर इस्राइल को साथ लेकर पड़ोसी छोटन, आसुद्दीन और पूर्व प्रधान रियाजुद्दीन के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन तीनों ही घरों लोग जागते मिले।
विज्ञापन
इसके बाद पड़ोसी सलीमुद्दीन के मकान पर पहुंचे और नसीम पुत्र सलीमुद्दीन व नसीम की पत्नी रेशमा व महिला राबिया को गन प्वाइंट पर ले लिया। सभी परिजनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डकैती डाली, जिसमें हजारों की नकदी के साथ जेवरात आदि करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट ले गए। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और जंगल के रास्ते फरार हो गए। रेशमा ने शोर मचाया तो जाग हो गई, तब जाकर मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को बंधन मुक्त किया।
रात में ही सूचना 112 नंबर पर दी गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बदमाश रात डेढ़ बजे गांव में घुसे और करीब साढे़ तीन बजे गए। सुबह के समय सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामला चोरी की घटना में दर्ज किया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मंत्री के भाई की मीट फैक्टरी में बदमाशों ने डाली डकैती
हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर गांव में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भाई हाजी अयूब की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में बदमाशों ने बुधवार को डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश गनमैन और गार्ड को बंधक बनाकर बंदूक समेत फैक्टरी से अन्य सामान लूट ले गए। 12 घंटे तक पुलिस मामले को दबाती रही। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा, तब पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी की धारा में दर्ज किया। पुलिस ने गनमैन से भी पूछताछ की।
बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब के छोटे भाई हाजी अयूब अली निवासी सोहराब गेट कोतवाली की अल्लीपुर गांव में अल अयूब मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मीट फैक्टरी थी, जो कि सील लगने के कारण कई वर्षों से बंद है।
बुधवार रात फैक्टरी में सिक्योरिटी कंपनी के गनमैन मोहम्मद हनीफ निवासी पुंछ जम्मू और गार्ड मंजूर आलम निवासी बिहार मौजूद थे। गनमैन और गार्ड ने बताया कि रात करीब आठ बजे फैक्टरी परिसर में हथियारों से लैस करीब एक दर्जन बदमाश घुस आए। उस वक्त दोनों फैक्टरी में छत पर बने एक टावर पर बैठकर निगरानी कर रहे थे।
तभी बदमाशों ने दोनों को गनप्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उन्हें फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर बंधक बना लिया। मोहम्मद हनीफ से बंदूक व 25 कारतूस तथा दोनों के मोबाइल लूट लिए। फैक्टरी परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल सहित कई सामान लूटकर ले गए। गुरुवार तड़के चार बजे बदमाश फैक्टरी परिसर से गए तो चौकीदार व गनमैन ने एक-दूसरे को बंधनमुक्त कर दूसरी बंद पड़ी फैक्टरी में जाकर सिक्योरिटी कंपनी के इंचार्ज गुरफराज अहमद को सूचना दी।
12 घंटे तक पुलिस दबाती रही घटना
गनमैन और गार्ड के अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह ही दे दी गई थी, लेकिन पुलिस 12 घंटे तक घटना को दबाती रही। फैक्टरी स्वामी, गार्ड व गनमैन सभी पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में लगी रही। गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे पुलिस फैक्टरी में जांच के लिए पहुंची।
बदमाश आठ घंटे फैक्टरी में रहे
रात 8 बजे बदमाश फैक्टरी में घुसे। 9 बजे बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाया। एक बदमाश उनके पास बैठा रहा तथा अन्य सामान समेटने में लगे रहे। गुरुवार सुबह 4 बजे तक ट्रांसफार्मर तोड़ने की आवाज आती रही। इसके बाद पास बैठा बदमाश वहां से गया। बेखौफ बदमाश फैक्टरी में आठ घंटे मौजूद रहे।
इस घटना की जानकारी गुरुवार शाम को मिली है। खरखौदा पुलिस घटना को चोरी का बता रही है। चोरी में ही दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच होगी। गनमैन और गार्ड से भी वारदात की जानकारी ली जा रही है। -केशव कुमार, एसपी देहात