{"_id":"647118d393ce1aad420e5a66","slug":"dragged-the-girl-into-the-house-and-raped-meerut-news-c-44-1-smrt1055-25-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का मामला: बेटी की आपबीती सुन उड़े परिजनों को होश, युवक ने घर में खींचकर लूटी थी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का मामला: बेटी की आपबीती सुन उड़े परिजनों को होश, युवक ने घर में खींचकर लूटी थी आबरू
Sat, 27 May 2023 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 27 May 2023 05:39 PM IST
सार
UP News : मेरठ के सरूरपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं, बेटी की आपबीती सुनकर परिजनों के भी होश उड़ गए। बताया गया कि युवक ने किशोरी को घर में खींचकर आबरू लूटी थी।
विज्ञापन
सरधना पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद में सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व दुकान से सामान लेने जा रही किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि वह मेरठ में मजदूरी करता है। मंगलवार को उसकी 13 वर्षीय बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक ने उसकी बेटी को मकान के अंदर खींच कर दुष्कर्म किया। इस बारे में बताने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी की हालत खराब हो गई। उसने घर आए पिता का आपबीती सुनाई तो पीड़ित पक्ष ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इंतजार पुत्र इस्लाम उर्फ इसामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल को भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: ...जब ओवैसी की पार्टी के 4 पार्षद पिटते रहे और 7 ने ली शपथ, खूब वायरल हुआ ये वीडियो
थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वंदे मातरम पर बवाल: BJP पार्षदों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, फूंका असदुद्दीन ओवैसी का पुतला